फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में पहुंचीं थीं स्मृति ईरानी, एकता कपूर ने साझा किया केंद्रीय मंत्री का Video

Sat, 27 Jun 2020 05:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्मृति ईरानी, एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
एकता कपूर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की दोस्ती के बारे में तो सभी जानते हैं। दोनों की दोस्ती क्योंकि सास भी कभी बहू थी के समय से है। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में बेहद कामयाब हैं। एकता सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को साझा करती रहती हैं। एक बार फिर एकता ने स्मृति ईरानी का एक बेहद ही दिलचस्प वीडियो साझा किया है। यह वीडियो 1998 का है।
विज्ञापन

2 of 5
स्मृति ईरानी, एकता कपूर - फोटो : Instagram
एकता ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है- 'मेरी दोस्त स्मृति ईरान ने अपना करियर मिस इंडिया कॉप्टीशन 1998 में भाग लेकर किया, वो ये कॉम्पटीशन जीत तो नहीं पाईं लेकिन उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। ये उन लोगों के लिए हैं जो सोचते हैं कि कामयाबी आसानी से मिल जाती है, ये बहुत मुश्किल से मिलती है। इसे पाना मुश्किल है लेकिन वो लोग उसे पा लेते हैं जो कड़ी मेहनत करते हैं। आज वो मिनिस्टर हैं, उनका पूरा व्यक्तित्व ही बदल गया।'
विज्ञापन

3 of 5
स्मृति ईरानी, एकता कपूर - फोटो : social media
एकता ने आगे लिखा, 'जब स्मृति ने अपने करियर की शुरुआत की थी तब वह एक शर्मीली, साधारण लड़की थी लेकिन उनकी मुस्कान देखकर हमें पता चल गया था कि यह लड़की सबका दिल जीत लेगी। स्मृति आज भी जमीन से जुड़ी हुई है उन्हें रिश्ता निभाना आता है। हाल ही में उनके साथ काम करने वाले एक शख्स ने मदद के लिए फोन किया था, स्मृति ने तुरंत मदद के लिए हां बोल दिया। स्मृति का यह व्यवहार उन्हें दूसरे लोगों से अलग करता है। आपके ऊपर मुझे गर्व है दोस्त।'
 

4 of 5
क्योंकि सास भी कभी बहू थी - फोटो : file photo
आपको बता दें, साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे परदे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मृति ईरानी, एकता कपूर - फोटो : instagram
'तुलसी वीरानी' का रोल कर मशहूर हुईं स्मृति ईरानी को पहले एकता कपूर की टीम ने रिजेक्ट कर दिया था। स्मृति ने यह खुलासा करते हुए बताया था कि, 'मैं 20 साल तक टीवी से जुड़ी रही। इसने मुझे इंडियन पॉलिटिक्स में आने का प्लेटफॉर्म दिया और मैं इसके लिए हमेशा टीवी की आभारी रहूंगी। इसके अलावा, एकता कपूर ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। कई लड़कियों के साथ जब मैं उनके यहां ऑडिशन देने गई थी तो मैं टीवी के लिए फिट नहीं थी। टीम के रिजेक्ट करने के बावजूद एकता ने मुझे शो के लिए सेलेक्ट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें