फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हिट फिल्म से निकाल दिए गए थे अक्षय कुमार, पहली फ्लॉप के बाद फिर यूं बने बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार'

Wed, 27 Jan 2021 06:44 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार 90 के दशक से फिल्म इंडस्ट्री में हैं और आज भी उनकी फिल्में सुपरहिट होती हैं। आज जहां अक्षय कुमार के साथ के हीरो की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने लगी है तो वहीं अक्षय आज भी एक से बढ़कर एक फिल्में दे रहे हैं। उनकी फैन फालोइंग भी बहुत ज्यादा है। आज अक्षय जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार के हाथ से एक हिट फिल्म निकल गई थी जिससे वो डेब्यू करने वाले थे और फिर उन्होंने एक फ्लॉप फिल्म से इंडस्ट्री में एंट्री की।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार बॉलीवुड में बड़ा हीरो बनने का सपना लेकर आए थे और लंबे संघर्ष के बाद उनके हाथ लगी थी फिल्म 'सौगंध'। 25 जनवरी 1991 में ये फिल्म रिलीज हुई , लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई थी। हालांकि 'सौगंध' से पहले अक्षय कुमार को फिल्म 'फूल और कांटे' ऑफर की गई थी। खबरों की मानें तो अक्षय ने फिल्म के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी थी, लेकिन ये फिल्म उनसे वापस ले ली गई।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार और अजय देवगन - फोटो : Social Media
अक्षय के अनुसार फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी कि एक दिन उनके पास कॉल आया कि वो शूटिंग के लिए ना आए। इसके बाद ये फिल्म अजय देवगन को दे दी गई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। अगर अजय की जगह ये फिल्म अक्षय को मिली होती तो उनका डेब्यू एक सुपरहिट फिल्म से हुआ होता। हालांकि ऐसा हुआ नहीं, लेकिन इसके बाद भी अक्षय ने कड़ी मेहनत की और खुद को एक सुपरहिट स्टार बनाया।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने भले ही अपने करियर की शुरुआत एक फ्लॉप फिल्म से की, लेकिन उनका करियर हिट है। आज वो बॉलीवुड के सबसे मंहगे स्टार में से एक हैं जिन्हें अपनी फिल्म में लेना हर किसी के बस की बात नहीं है। अक्षय ने रोमांटिक फिल्मों के साथ-साथ गंभीर रोल भी निभाए। वहीं कॉमेडी फिल्मों से भी उन्होंने लोगों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना दिया। अक्षय अब देशभक्ति पर बनी फिल्में भी करते हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेल बॉटम और बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे अनुशासित एक्टर हैं जो समय पर अपना काम खत्म करते हैं और एक साल में कई फिल्में साइन कर लेते हैं। उनकी फिटनेस भी फैंस को काफी प्रभावित करती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय सारा अली खान और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 'बेल बॉटम', 'सूर्यवंशी' और 'रामसेतू' भी बहुत जल्द दर्शको के सामने होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें