फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये है मोहब्बतें' में हो रही हैं अजीबो-गरीब घटनाएं, सेट पर पहले भी हो चुका है ये सब

Wed, 28 Mar 2018 05:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ye Hai Mohabbatein,
कभी मंदिर में रखा दीया बुझ रहा है, तो कभी ब्रेसलेट टूट रहा है, दीवार पर टंगा फोटो फ्रेम अपने-आप गिरकर चकनाचूर हो रहा है, तो कभी शूटिंग लोकेशन पर इशिता (दिव्यांका त्रिपाठी) को रहस्यमयी औरत दिख रही है। इन दिनों एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर पूरा माहौल बदला हुआ है। एक तरफ करण पटेल (रमन) और दिव्यांका रोमांटिक सीन शूट कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सेट पर नया किस्सा गढ़ा जा रहा है...
विज्ञापन

2 of 5
Ye Hai Mohabbatein
अगर आपने स्टार प्लस के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' का लेटेस्ट एपिसोड देखा है तो आपको भी महसूस हुआ होगा कि शो में हॉरर ट्विस्ट जोड़ा गया है। दिल्ली एयरपोर्ट जाते वक्त इशिता की गाड़ी की छत पर एक डरावनी आंखों वाली महिला नजर आती है। यही महिला लंदन में भी इशिता को दिखती है। इशिता उसकी पीछा भी करती है लेकिन वह रहस्यमयी औरत गायब हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
Ye Hai Mohabbatein - फोटो : Instagram
शो के सेट पर दो नए चेहरों की एंट्री हुई है। एक हैं चारु मलिक जो शो में भूत का किरदार निभाती दिखेंगी। वहीं एक टैरो कार्ड रीडर का कैरेक्टर भी जोड़ा गया है जो भल्ला परिवार को आगाह करती है कि कोई नकारात्मक रूह इशिता का पीछा कर रही है। अगर आपको यह लग रहा है कि एक फैमिली ड्रामा को टीआरपी के लिए जबरन हॉरर शो में तब्दील किया जा रहा है, तो बता दें कि पिछली बार की तरह इस बार भी भूत असली नहीं बल्कि सिम्मी की प्लानिंग का हिस्सा है।

4 of 5
Ye Hai Mohabbatein
रमन और इशिता को अलग करने के लिए सिम्मी ने भूत की साजिश रची है। जो रहस्यमयी महिला इशिता का पीछा कर रही है वह कोई नकारात्मक रूह नहीं बल्कि जीती-जागती महिला है। वह बस सिम्मी के कहने पर इशिता को परेशान कर रही है। गौरतलब है कि दो साल पहले भी एकता कपूर ने ऐसा ही ट्रैक अपने शो में डाला था। उस वक्त कहानी में दिखाया गया कि शगुन ने आत्महत्या कर ली और उसकी भटकती आत्मा इशिता को परेशान कर रही है। बाद में खुलासा हुआ कि शगुन जिंदा है और उसने इशिता के साथ मिलकर प्लान बनाया था ताकि रमन की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Divyanka Tripathi
अक्टूबर 2015 में जब टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में हॉरर ट्विस्ट जोड़ा गया था तब आम दर्शकों ने इसकी आलोचना की थी। शो के मेकर्स पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, उस दौरान शो को टीआरपी के लिहाज से बहुत फायदा हुआ था। बता दें कि BARC की ओर जारी होने वाली टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 सीरियल्स में 'ये है मोहब्बतें' कई हफ्तों से बाहर है। ऐसे में माना जा रहा है कि डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने शो की व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए पैरानॉर्मल ट्विस्ट रिपीट करने का फैसला लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें