फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान और फातिमा की नजदीकियों से कटरीना को सताने लगा ये डर, उठाया ये बड़ा कदम

Wed, 28 Mar 2018 05:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
यशराज बैनर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही कटरीना कैफ इन दिनों अपनी को-स्टार फातिमा सना शेख से नाराज चल रही हैं। खबरों की मानें तो कटरीना कैफ को आमिर खान और फातिमा सना शेख की दोस्ती से प्रॉब्लम है। 
विज्ञापन

2 of 6
aamir khan
आमिर खान की इस फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख नजर आएंगी। फातिमा इससे पहले आमिर खान के साथ 'दंगल' में नजर आई थीं। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इसमें फातिमा ने आमिर की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म ‘दंगल’ में फातिमा को कास्ट करने के बाद अब आमिर उनके लिए मानों एक मेंटर की तरह बन गए हैं जो उन्हें उनके फिल्मी करियर को चमकाने में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
thugs of hindostaan
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक कटरीना को डर है कि धूम 3 की तरह इस बार भी उनके रोल में कैंची चल सकती है। कटरीना आदित्य चोपड़ा और यश राज फिल्म के साथ अपने अच्छे संबंधों के चलते इस फिल्म से जुड़ी हैं लेकिन, आमिर और फातिमा की दोस्ती के चलते उन्हें रोल छोटे होने का डर सता रहा है। 

4 of 6
Katrina Kaif
इस मामले में कटरीना ने प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से बात की है। उन्होंने आश्वसन दिया है कि उनका रोल छोटा नहीं किया जाएगा। वहीं जूम टीवी की खबर के मुताबिक फिल्म में एक ड्रीम सीक्वेंस है। इस सीन में आमिर खान को फातिमा सना शेख को किस करना है। अब देखना यह होगा कि आमिर स्क्रिप्ट की डिमांड पर खरे उतरते हैं ये नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
Thugs of Hindostan
इस फिल्म को लेकर पहले भी खबर आई थी कि फातिमा सना शेख फिल्म में लीड किरदार निभा रही हैं जबकि कटरीना कैफ सिर्फ कुछ गानों के लिए फिल्म में आयेंगी। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर, कटरीना और विजय कृष्ण आचार्य एक बार फिर से काम करेंगे। आचार्य इस फिल्म के निर्देशक हैं। इन तीनों ने पहले 'धूम 3' में एक साथ काम किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Film Thugs Of Hindustan
आपको बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक सीनियर समुद्री लुटेरे हैं। यह फिल्म साल 2018 की दीवाली पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें