फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी के दावे पर एकता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- नहीं ऑफर किया गया था पलक को 'प्रेरणा' का रोल

Sat, 01 Sep 2018 05:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ekta kapoor
एकता कपूर का फेमस शो 'कसौटी जिंदगी के' का सीक्वल आ रहा है। शो में प्रेरणा का किरदार एरिका फर्नांडीज निभा रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि 'कसौटी जिंदगी के' में प्रेरणा का किरदार पहले श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को ऑफर हुआ था। इस बात की जानकारी खुद श्वेता तिवारी ने ही दी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ekta Kapoor
अब इस खबर पर एकता कपूर का बयान सामने आया है। एकता ने ट्वीट कर इस बार की ओर इशारा किया है कि यह खबर पूरी तरह से गलत है। एकता ने पिछले दिनों किए अपने ट्वीट में हैरानी जताते हुए कहा है, 'ओह सच में...मुझे कैसे नहीं पता चला।' एकता के ट्वीट से ये बात तो साफ जाहिर है कि मीडिया में चल रही खबरें महज अफवाह है।
विज्ञापन

3 of 5
palak tiwari
मीडिया में इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि 'कसौटी जिंदगी के 2' में प्रेरणा के रोल के लिए पलक को सम्पर्क किया गया था। बताया जा रहा था कि पलक करियर की शुरुआत में टेलिविजन शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं और फिलहाल वह अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देना चाहती हैं। 

4 of 5
पलक तिवारी
बता दें, पलक तिवारी, श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। राजा से डिवोर्स होने के बाद पलक की कस्टडी मां श्वेता को मिली है। खैर भले ही पलक ने टीवी पर इश सीरियल से डेब्यू ना किया हो लेकिन चर्चा में हमेशा ही रहती हैं। बता दें पिछले सीजन में श्वेता तिवारी ने 'प्रेरणा' और सीजेन खान ने 'अनुराग बासु' का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kasautii Zindagii Kay
'कसौटी जिंदगी के' यह सीरियल स्मॉल स्क्रीन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टीआरपी दर्ज करने वाले सीरियल में से एक था। 'कसौटी जिंदगी के' का प्रीमियर 10 सितंबर को स्टारप्लस पर होगा। 'कसौटी जिंदगी के 2' स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। यह सीरियल साल 10 साल पहले प्रसारित हुए सुपरहिट सीरियल कसौटी जिंदगी की का रीबूट वर्जन है। खबर है कि नए सीरियल में कोमोलिका का किरदार हिना खान निभाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें