फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ekta Kapoor: शॉर्ट्स पहनकर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं एकता कपूर, वीडियो देख भड़के यूजर्स

Sun, 23 Oct 2022 05:15 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म और सीरियल निर्माता एकता कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में आ जाती हैं। फिलहाल इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी क्वीन एकता कपूर अपने सीरियल्स और वेब सीरीज को लेकर तो हमेशा सुर्खियों में रहती ही हैं, लेकिन कई बार वह अलग-अलग वजहों से भी चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में एकता कपूर एक मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एकता कपूर के कपड़ों और उनके बिहेवियर को देखकर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनको जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

विज्ञापन

 

Diwali 2022: दिवाली सेलिब्रेशन में खूब पैसे बहाते हैं ये सितारे, मौनी रॉय से रुबीना दिलैक तक का नाम है शामिल

इसलिए ट्रोल हुईं एकता कपूर
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म और सीरियल निर्माता एकता कपूर जिन स्टाइल शॉर्ट्स पहनकर मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं थी। वह अंदर जाकर अपने शूज उतारती हैं और इसके बाद वह आगे बढ़ जाती हैं। जबकि उनके साथ मौजूद व्यक्ति हाथ से उनके जूतों को सही तरह से रखता है। यह सभी चीजें यूजर्स को रास नहीं आईं और लोगों ने एक के बाद एक अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी।

Mahananda: बंगाली फिल्म 'महानंदा' का भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ चयन, निर्देशक ने जाहिर की खुशी

विज्ञापन

यूजर्स को रास नहीं आया एकता कपूर का बिहेवियर
एकता कपूर का ये वीडियो  देकने के बाद एक यूजर ने लिखा- बेवकूफ लड़की...न कपड़े पहनने की तमीज है और ना ही तहजीब है...जूते तो ऐसे उतारे जैसे कहीं की महारानी हो। दूसरे यूजर ने लिखा- 'बहुत बुरा व्यवहार, सबसे पहले तो उसका गार्ड जूते रख रहा था और अंत में ऐसा लगता है जैसे वह बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं ले रही हैं, जिस तरह से वह चल रही थी..अगर आप इतने आलसी हैं तो बेहतर है कि आप घर पर बैठें और अपनी नौकरानी के आपके काम करने का ऑर्डर दें'। एक अन्य ने लिखा ये कोई जिम सेंटर नहीं है जो ऐसे कपड़े पहनकर आई हो, ये मंदिर है। इसी तरह से कई और यूजर्स भी उनके कपड़ों को लेकर कमेंट करते दिखाई दिए। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें