एक विलेन रिटर्न्स
- फोटो : youtube/social media
जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स मोहित सूरी के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स ने अपनी पूरी जान लगा दी है, ताकि फिल्म ओपनिंग डे पर बढ़िया कमाई कर सके। इस फिल्म में दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं। वहीं 'विक्रांत रोणा' की बात करें तो इस फिल्म से किच्चा सुदीप थ्रीडी विजुअल और कमाल के इफेक्ट वर्क के साथ सिनेमा की दुनिया का नया अनुभव कराने को तैयार हैं। यह फिल्म एक हॉरर एडवेंचर मूवी होगी। जिसमें जैकलीन के ग्लैमर के साथ ही जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलने वाला है।