बॉलीवुड के लिहाज से यह साल ठीक नहीं रहा है। इन 6 महीनों में अब तक कई बड़े सितारों की फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का भी यही हाल देखने को मिला है। ऐसे में अब लोगों की उम्मीदें इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स पर आ टिकी है। दरअसल, मोहित अपने 17 वर्षों के करियर में संस्पेंस थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि इस बार भी उन्हें जरूर कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको उनकी पांच सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से वह काफी मशहूर हुए।