मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी की यह फिल्म 2014 में आई 'एक विलेन' का सीक्वल है। जहां श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म (एक विलेन) को 39 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनाया गया था वहीं 'एक विलेन रिटर्न' को 70 करोड़ रुपये से लेकर 80 करोड़ रुपये तक के बजट में तैयार किया गया है।
रितेश देशमुख की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 170 करोड़ रुपये की कमाई की थी इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि अर्जुन कपूर की यह फिल्म भी सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रहेगी। हालांकि इस फिल्म की स्टारकास्ट की आखिरी रिलीज का रिकॉर्ड देखें तो आपको निराशा के अलावा कुछ हाथ नहीं लगेगा। पढ़िए हमारी रिपोर्ट...