एक विलेन रिटर्न्स (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जॉन अब्राहम ने अपनी बात रखते हुए सिर्फ इतना ही बताया कि वो अपनी आगामी फिल्म 'तेहरान' की शूटिंग कर रहे थे। इसलिए पिछले इवेंट में नहीं आ पाए। बता दें कि 'एक विलेन रिटर्न्स' के पिछले दिनों 'दिल' गाने के सेलिब्रेशन के दौरान नवी मुंबई के एक मॉल में फिल्म के कलाकारों के पर आठ हजार पीले गुब्बारों की बारिश हुई थी। इस इवेंट में अर्जुन कपूर, दिशा पटानी, तारा सुतारिया मौजूद थी,लेकिन जॉन अब्राहम को न देखकर उनके प्रशंसकों को बड़ी निराशा हुई थी। जॉन अब्राहम ने वीडियो संदेश के जरिए अपने प्रशंसकों को गीत पर प्यार बरसाने के लिए आभार व्यक्त किया था।