फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ek Villain Returns: रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में हुई इतनी कमाई, क्या हिंदी सिनेमा की साख बचा पाएगी फिल्म?

Fri, 29 Jul 2022 02:00 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर फिल्म लेकर मोहित सूरी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख स्टारर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। एक विलेन रिटर्न्स कल देशभर में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
1 of 4
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्म लेकर मोहित सूरी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख स्टारर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। एक विलेन रिटर्न्स कल देशभर में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म बीते कई समय से चर्चा में बनी हुई है। जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया जैसी स्टार कास्ट इसे काफी आकर्षक बना रही है। ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
एक विलेन रिटर्न्स, विक्रांत रोणा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हिंदी फिल्मों की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा के फ्लॉप होने की वजह से पूरे देश में इसके शो रद्द कर दिए गए हैं। ऐसे में स्क्रीन का बड़ा हिस्सा मोहित सूरी की फिल्म को मिलने की उम्मीद है। हालांकि एक विलेन रिटर्न्स को टक्कर देने के लिए किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में देखना होगा कि यह फिल्म हिंदी सिनेमा की साख बचा पाती है या बाकी फिल्मों की तरह ठंडे बस्ते में चली जाती है।

विज्ञापन

3 of 4
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : इंस्टाग्राम

एक विलेन रिटर्न्स के लिए पूरे देश में 27 जुलाई से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसी बीच अब फिल्म रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में हुए कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन लगभग 2.85 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म के एडवांस बुकिंग के कलेक्शन को देख यह कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही फिल्म का भविष्य काफी हद तक वर्ड ऑफ माउथ पर भी निर्भर करेगा।

विज्ञापन

4 of 4
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2013 में आई फिल्म 'एक विलेन' में अभिनेता रितेश देशमुख ने पहली बार नकारात्मक भूमिका नजर आए थे। वहीं, फिल्म के दूसरे में पार्ट में ही दर्शकों को सस्पेंस के साथ ही जबरदस्त एक्शन और ड्रामा के लव, इमोशन भी देखने को मिलने वाला है। पिछली बार की तरह इस बार भी दर्शकों के मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि आखिर फिल्म में असली विलेन कौन है। हालांकि सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस बार दोनों में से कोई अभिनेता नहीं बल्कि तारा सुतारिया और दिशा में से कोई एक एक्ट्रेस विलेन में किरदार से लोगों को चौंकाने के तैयार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें