दिशा पाटनी
- फोटो : instagram
दरअसल, दिशा पाटनी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन के चलते कई सारे इंटरव्यू का हिस्सा बन रही हैं। इस दौरान दिशा के कई ग्लैमरस लुक भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान दिशा से पूछा गया कि आपको सभी परफेक्ट मानते हैं, चाहे वो आपके लुक की बात हो या कुछ और। ऐसे में जब आप खुद को देखती हैं, तो क्या सोचती हैं? इस पर दिशा ने कहा कि वह जब भी अपनी फिल्में देखती हैं उन्हें अच्छा नहीं लगता।