फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर अर्जुन कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कपड़ों को ज्यादा तवज्जो…

Sat, 23 Jul 2022 11:50 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों की तस्वीरों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फो
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह,अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटो शूट कराया था, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर सनसनी मच गई। अभिनेता की तस्वीरों को देख जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आए तो वहीं कुछ इसके लिए उनकी आलोचना करते भी दिखाई दिए। हालांकि सिनेमा जगत के कई कलाकार अभिनेता के समर्थन में भी आगे आए। इसी क्रम में अभिनेता अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह की इन वायरल फोटोज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह की फोटोज को लेकर दिया गया अर्जुन कपूर का यह बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह के फोटो शूट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान रणवीर के फोटो शूट पर दिया गया उनका जवाब सुन वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन

3 of 4
अर्जुन कपूर - फोटो : insta

रणवीर के फोटो शूट पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्जुन ने कहा, रणवीर में कोई भी दिखावा नहीं है। अगर आप लोग रणवीर सिंह को 11- 12 साल से जानते हैं, तो यह भी जानते होंगे कि वह जो भी करते हैं वह उनकी पर्सनालिटी का एक हिस्सा है। उन्होंने जो भी किया वह उनकी मर्जी है, उनका सोशल मीडिया है। उन्हें जिस चीज में सहजता महसूस होती है वह उसे करते हैं। मुझे लगता है कि हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए।

विज्ञापन

4 of 4
अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया - फोटो : Instagram

इसके अलावा अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि कपड़ों को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहिए, क्योंकि कुछ लोग तो कहेंगे ही क्योंकि उनका काम है कहना। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री तारा सुतारिया और दिशा पाटनी के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर स्टारर एक विलेन का सीक्वल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें