फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग पर यूं छुप छुपकर आलिया से मिले रणबीर कपूर, खुद बयां की पूरी प्रेम कहानी

Sat, 06 Aug 2022 10:54 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media
निर्देशक अयान मुखर्जी ने शनिवार को यहां अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ के दूसरे गाने ‘देवा देवा’ के खास प्रिव्यू के मौके पर ये साफ किया कि उनकी इस फिल्मत्रयी में दीपिका पादुकोण का कोई किरदार नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि वह दीपिका से बीते दो ढाई साल से मिले तक नहीं है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इस बात के अनुमान लगाए जाते रहे हैं कि इस फिल्म के क्लाइमेक्स में दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं और वह फिल्म की अगली कड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। फिल्म में शाहरुख खान की मौजूदगी को लेकर भी अयान से सवाल पूछे गए, जिसका जवाब उन्होंने ‘नो कमेंट्स’ कहकर दिया। फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। शादी के बाद उनकी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में ये उनकी पहली सम्मिलित उपस्थिति रही।
विज्ञापन

2 of 6
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शिवा की शक्ति का उत्सव
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ का दूसरा गाना ‘देवा देवा’ सोमवार को रिलीज हो रहा है। इस गाने का एक स्पेशल प्रिव्यू शनिवार को मुंबई में आय़ोजित किया गया। फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार शिवा के संवाद से शुरू होने वाले इस गाने में दिखाया गया है कि जब शिवा को फिल्म में पहली बार अपनी शक्तियों का एहसास होता है तो वह इसका उत्सव कैसे मनाता है? अयान कहते हैं, ‘ये गाना फिल्म में एक खास मोड़ पर आता है और इसमें ये दिखाया गया है कि कैसे अपनी आंतरिक शक्तियों के जाग्रत होने के बाद उन्हें नियंत्रित करके सामाजिक हित में प्रयोग किया जा सकता है। गाने में शिवा अपनी ऊर्जा को नियंत्रित करने का प्रयास करता दिख रहा है।’
विज्ञापन

3 of 6
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छुप छुपकर प्रेम करते थे रणबीर और आलिया
रणबीर कपूर ने इस मौके पर फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने और अब अपनी पत्नी बन चुकी आलिया भट्ट की प्रेम कहानी को लेकर भी खुलासे किए। रणबीर बताते हैं, ‘जब फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ की शूटिंग चल रही थी तभी मैं और आलिया करीब आए। हम एक दूसरे से प्रेम का इजहार भी तब छुप छुप कर किया करते थे क्योंकि हमें पता नहीं था कि अयान ये जानेंगे तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होगी? यहां तक कि जब हमने शादी करने का फैसला किया तो भी हमारे दिमाग में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ को लेकर ही सवाल थे और जब हम माता पिता बनने की ओर अग्रसर हुए तब भी हमें यही लगता कि इससे फिल्म की प्रगति पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।’

4 of 6
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनातन संस्कृति से प्रेरित काल्पनिक कहानी
अयान मुखर्जी ने इस दौरान बताया कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ को लेकर उनकी अपनी एक धारणा रही है और ये किसी असली पौराणिक कहानी पर बनी फिल्म नहीं है। ये भारतीय संस्कृति में सनातन काल से मौजूद रहीं मान्यताओं को लेकर बुनी गई एक काल्पनिक कथा है जिसे न्यू मिलेनियल्स के हिसाब से फिल्म में पेश किया गया है। रणबीर और आलिया को उन्होंने फिल्म के मुख्य योद्धा बताया और कहा कि इन दोनों का साथ इस फिल्म को बनाने और इसे पूरा करने में बहुत महत्वपूर्ण रहा है। दोनों की प्रेम कहानी की जानकारी मिलने और दोनों के शादी करने की सूचना मिलने पर उनकी प्रतिक्रिया क्या रही थी? ये पूछने पर अयान ने कहा, ‘मैं तब भी बहुत खुश था और आज भी बहुत खुश हूं। अब  ये दोनों मां-बाप बनने वाले हैं और मैं तो कहता हूं कि ये दोनों कुछ और बच्चे भी बनाएं।’
विज्ञापन

5 of 6
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खास वातावरण में शूटिंग करने के सबक
आलिया भट्ट ने फिल्म की मेकिंग के बारे में पूछे गए सवालों पर कहा कि काल्पनिक दृश्यों की शूटिंग करना शुरू में वाकई बहुत चुनौती भरा था। वह कहती हैं, ‘फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ की शूटिंग शुरू होने पर सबसे पहला जो सीन शूट किया गया, वह फिल्म का क्लाइमेक्स था। ब्लू स्क्रीन के सामने खड़े होकर हमें अपने आसपास के वातावरण की बस कल्पना करके अभिनय करना था और इसमें फिल्म के म्यूजिक ने बहुत मदद की। हालांकि, इस फिल्म की शूटिंग का फायदा ये हुआ कि जब वह हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करने गई तो उनके लिए इस तरह के वातावरण में शूटिंग करने का अनुभव पहले से था।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
ध्यानस्थ महायोगी का ध्यान
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ का दूसरा गाना ‘देवा देवा’ सावन के अंतिम सोमवार को यानी 8 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है। अयान कहते हैं, ‘भगवान शिव भारतीय संस्कृति के महायोगी हैं और उनका नाम लेते ही जो सबसे पहली मुद्रा उनके मन में आती है, वह है ध्यानस्थ योगी की। ध्यान के जरिये अपनी आंतरिक ऊर्जा को संचालित और नियंत्रित करने की सबसे बड़ी शिक्षा भगवान शिव से ही उन्होंने पाई है और ये गाना उन्हीं आदिशक्ति को समर्पित है।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें