फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 हफ्ते बाद भी 'उरी' का शानदार कलेक्शन, इन दो फिल्मों का टिकना हुआ मुश्किल

Mon, 04 Feb 2019 12:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood - फोटो : amar ujala
अनिल कपूर बेटी सोनम कपूर के साथ फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में साथ दिख रहे हैं। समलैंगिक विषय पर आधारित इस फिल्म की क्रिटिक्स ने काफी सराहना की है। हालांकि दर्शकों का इसे ठीक-ठाक ही रिस्पॉन्स मिल पा रहा है। फिल्म की रफ्तार इस वजह से भी कम रही कि उसे उरी और मणिकर्णिका से कड़ी टक्कर मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
ek ladki ko dekha to aisa laga - फोटो : social media
मेट्रो शहरों में इसकी कमाई काफी अच्छी रही। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 3.30 करोड़, शनिवार को 4.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं रविवार को इसने करीब 6 करोड़ के आस-पास बिजनेस किया। इस तरह एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ने 13.95 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ek ladki ko dekha toh aisa laga - फोटो : social media
फिल्म पहले ही डिजटल और सैटेलाइट के जरिए 24 से 25 करोड़ तक की कमाई कर ली है। फिल्म को 1500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है जबकि इसका बजट 35 करोड़ है। शैली चोपड़ा धार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का विषय काफी चर्चा में है। इसमें सोनम कपूर एक लेस्बियन के किरदार में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा हैं। बता दें कि शैली चोपड़ा विधु की बहन हैं।

4 of 5
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए चौथा हफ्ता चल रहा है। फिल्म ने शनिवार को धुआंधार कमाई की और 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की कमाई ऐसी ही रही तो जल्द ही ये 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। विक्की कौशल के अलावा फिल्म में यामी गौतम, मोहित रैना, परेश रावल और कीर्ति कुल्हारी ने मुख्य भूमिका निभाई। 25 करोड़ के बजट में बनी उरी फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manikarnika - फोटो : social media
125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली। फिल्म ने अभी तक कुल 76.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। देशभर में मणिकर्णिका को 3,000 स्क्रीन्स और विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें