आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां देशवासियों को मुबारकबाद दे रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज ईद के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। बकरीद का मौका हो और गाने न हो ये कैसे हो सकता है। आइए ईद उल अजहा के खास मौके पर आपको सुनाते हैं ईद के ये बेहतरीन गाने।
Trending Videos
विज्ञापन
रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' का गाना 'देखो चांद आया.. चांद नजर आया' आज भी लोगों को पसंद है।
विज्ञापन
हीरो हिंदुस्तानी का गाना 'चांद नजर आ गया' तो आपको इस बकरीद जरूर सुननी चाहिए।
फिल्म बजरंगी भाईजान का ये गाना 'भर दो झोली...' आपकी ईद की खुशियां दोगुनी कर देगा। इस गाने को सिंगर-म्यूजिशन अदनान सामी ने अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
साल 2002 में आई फिल्म तुमको न भूल पाएंगे का गाना 'ईद मुबारक' आज भी फैंस की पहली पसंद होता है। सोनू निगम और अलका याग्निक की दिलकश आवाज में गाया हुआ यह गीत बकरीद के गानों में खास जगह रखता है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'तीस मार खान' का गाना 'वल्लाह रे वल्लाह' आपकी बकरीद में चार चांद लगा देगा। इस गाने के लिए अक्षय के साथ सलमान खान को भी लिया गया था। गाने को आवाज दी है शेखर, कमाल खान, राजा हसन और श्रेया घोषाल ने। जबकि संगीत विशाल- शेखर का है।