फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मुबारक: सारा अली खान की गोद में बैठे नजर आए करीना के लाडले जेह, तस्वीर देख फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया

Wed, 21 Jul 2021 08:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ, इब्राहिम, तैमूर, सारा, जेह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी की बातों को लेकर भी करीना सुर्खियां बटोरती हैं। इसी साल करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है और कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने लाडले के नामकरण का भी खुलासा कर दिया। दरअसल करीना और सैफ ने अपने दूसरे बेटे का नाम जेह रखा है। कुछ दिनों पहले करीना ने जेह की एक तस्वीर साझा की थी, लेकिन उस तस्वीर में उनका चेहरा साफ नहीं नजर आ रहा था।

सारा अली खान ने साझा की तस्वीर

वहीं अब ईद के मौके पर खान परिवार ने एक बार फिर तस्वीर साझा की है जिसमें सभी एक साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी गोद में उनके सबसे छोटे भाई जेह बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ सैफ अली खान, तैमूर और इब्राहिम भी नजर आ रहे हैं। हालांकि सारा ने इस तस्वीर के साथ एक शरारत कर दी और भाई जेह के चेहरे पर इमोजी लगा दिया जिससे उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
सारा अली खान ने ईद के मौके पर इस तस्वीर को साझा करते हुए सबको बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ईद मुबारक, अल्लाह सभी को शांति, खुशहाली और सकारात्मकता दें। अच्छे दिनो की उम्मीद है'। एक तरफ फैंस को जहां सारा का ये पोस्ट पसंद आया तो वहीं जेह के चेहरे को इमोजी से ढक देना फैंस को सही नहीं लगा। बहुत से लोग इस इंतजार में हैं कि जल्द से जल्द जेह का चेहरा सामने आ जाए।


विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
बता दें कि इससे पहले भी करीना जेह की कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं, लेकिन हर बार किसी ना किसी तरह से उनके नन्हे राजकुमार का चेहरा ढका रहता है। अब इस बार भी जेह का चेहरा पूरी तरह से सामने नहीं आया है। बता दें कि तैमूर के जन्म के बाद से सैफ और करीना अपने दूसरे बेटे की तस्वीरों को लेकर काफी सतर्कता बरत रहे हैं और वो तुरंत अपने बेटे की तस्वीर दुनिया को नहीं दिखाना चाहते हैं।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें सारा अली खान की तो उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाती हैं। सारा अपनी ग्लैमरस तस्वीरें तो साझा करती ही हैं साथ ही उनकी बुआ सबा पटौदी भी उनके बचपन की प्यारी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सारा की क्यूट तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95
सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आईं थीं। ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। अब वो बहुत जल्द आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और धनुष नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें