फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Mubarak 2021: अमिताभ बच्चन से सुष्मिता सेन तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में फैंस को कहा 'ईद मुबारक'

Fri, 14 May 2021 11:27 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ, सुष्मिता, अक्षय - फोटो : सोशल मीडिया
आज पूरा देश हर्षोल्लास के साथ ईद का त्यौहार मना रहा है। हालांकि पिछले साल की तरह इस बार फिर देश में कोरोना महामारी के चलते लोगों को अपने घरों में ही ईद का त्यौहार मनाना है।भले ही कोरोना के चलते लोग परेशान हों लेकिन कोई भी महामारी या परेशानी लोगों के त्यौहार के उत्साह को कम नहीं कर सकती है। 14 मई को सभी ईद-उल-फितर का त्यौहार पूरे जोश के साथ मना रहे हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने अंदाज में सभी को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। बॉलीवुड सेलेब्स हर त्यौहार बेहद खुशी से मनाते हैं। ऐसे में उन्होंने ईद की बधाई देने के साथ साथ लोगों को इस महामारी से लड़नें का हौसला भी दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं किन किन सेलेब्स ने लोगों को दी ईद की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं अभिषेक बच्चन ने भी ईद की मुबारकबाद देते हुए लिखा, 'घर पर रहें, सुरक्षित रहें'। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, 'सभी को ईद मुबारक। ईश्वर आपको अच्छी सेहत से नवाजे और पूरी दुनिया की दिक्कतें कम करें। सुरक्षित रहिए'। 






विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Insatagram- @anilskapoor
अनिल कपूर ने लिखा, 'उनके लिए जो दुआ कर रहे हैं और जो अब दुआ नहीं कर सकते। उनके लिए जिन्हें इस मुश्किल वक्त में दुआओं की अधिक जरूरत है। उनके लिए जिनके साथ दुआ करने के लिए कोई बचा नहीं। इस ईद हम करते हैं। आप सबके लिए'। वहीं आर माधवन ने लिखा, 'आप सबको और आपके परिवार को सभी को ईद मुबारक'।





4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
सुष्मिता सेन ने लिखा, 'ईद मुबारक। रोजे के वक्त अपनी दुआओं  में हमें याद रखने के लिए बहुत शुक्रिया। ऊपर वाला करे कि ये पाक दिन हमें बेहतर दिनों में ले जाए और अच्छी सेहत और सुकून से भर दे'। दूसरी तरफ दीया मिर्जा ने लिखा, 'चांद मुबारक'।







विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान, सबा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi
सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर लोगों को ईद की बधाई दी। सबा ने लिखा, 'ईद मुबारक उन सभी लोगों के लिए जो आज मना रहे हैं और जो कल करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा घर पर रहें, सुरक्षित रहें'।






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें