फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Al Fitr 2022: ईद के मौके पर इन सितारों ने छीनी भाईजान से सिल्वर स्क्रीन, बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया तहलका

Thu, 28 Apr 2022 10:22 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
EID Movie Release - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के ए-लिस्ट अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं ने हमेशा अपनी फिल्मों को त्योहारी सप्ताहांत पर रिलीज करने का लक्ष्य रखा है। कई सितारे अपनी फिल्मों को ईद, दिवाली, या क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने में भी कामयाब रहे हैं। नतीजा यह हुआ की उनकी वह दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहे और उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
एक तरफ जहां शाहरुख खान और आमिर खान अपनी दिवाली और क्रिसमस रिलीज के लिए जाने जाते हैं, वहीं ईद पर फिल्में लॉन्च करने की बात आती है तो सलमान खान को कोई नहीं हरा सकता है। 1990 के दशक से, ईद भारतीय फिल्मों के लिए व्यवसाय करने का अच्छा समय रहा है। बॉलीवुड के खानों ने इस शुभ त्योहार पर अपनी कई फिल्में रिलीज की हैं। लेकिन ऐसा मौका भी आया है जब ईद के मौके पर अन्य कलाकारों ने भी अपनी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की हो। इस ईद-उल-फितर 2022 के अवसर पर, आइए एक नजर डालते हैं, उन नॉन-सलमान खान फिल्मों पर जिन्होंने त्योहार पर अपनी किस्मत आजमाई और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में बन गईं हैं:
विज्ञापन

2 of 7
बेटा - फोटो : सोशल मीडिया
बेटा (1992) 
ओटीटी प्लेटफॉर्म - जिओ सिनेमा
बजट -
4 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस - 10 करोड़ रुपये
जिस फिल्म ने बॉलीवुड को अपनी 'धक धक' गर्ल माधुरी दीक्षित दी, वह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। वहीं लेखन नौशीर खटाऊ और कमलेश पांडे का है। इसमें अनिल कपूर, माधुरी और अरुणा ईरानी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह 90 के दशक की पहली फिल्म थी, जो ईद पर रिलीज हुई थी और उस समय 10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी थी।
विज्ञापन

3 of 7
अनाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
अनाड़ी (1993)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो
बजट - 2.75 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस - 5.60 करोड़ रुपये
सुरेश प्रोडक्शंस के बैनर तले डी. रामा नायडू द्वारा निर्मित और के. मुरली मोहना राव द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म में करिश्मा कपूर के साथ वेंकटेश ने अभिनय किया थी। फिल्म ने 5.60 करोड़ रुपये कमाए और इस फिल्म पर 'हिट' का टैग लगा।

4 of 7
कभी खुशी कभी गम - फोटो : सोशल मीडिया
कभी खुशी कभी गम (2001)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
बजट - 40 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस - 54.86 करोड़ रुपये
किसी फिल्म की सफलता उसकी रिलीज की तारीख के साथ-साथ ए-लिस्टर सितारों, कहानी जैसे अन्य कारकों पर भी निर्भर करती है। इस फिल्म के माध्यम से निर्माता करण जौहर ने यह बात साबित की है। इस फिल्म का प्रोडक्शन 1998 में करण की पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की रिलीज के तुरंत बाद शुरू कर दिया गया था। 'के3जी' मल्टी-स्टारर एक मेलोड्रामा फिल्म है, जिसे करण ने लिखा और निर्देशित किया है और यश जौहर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर हैं, जिसमें रानी मुखर्जी की विशेष भूमिका है। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसने उस समय 55 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन

5 of 7
कल हो ना हो - फोटो : सोशल मीडिया
कल हो ना हो (2003)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
बजट - 28.00 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस - 38.85 करोड़ रुपये
यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित, करण जौहर द्वारा लिखित और यश जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म में जया बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। ईद पर रिलीज हुई इस फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और व्यावसायिक रूप से सफल रही। 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के साथ ही यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
फिल्म भूल भुलैया का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया (2007)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - डिज्नी प्लस हॉटस्टार
बजट - 32 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस - 49.11 करोड़ रुपये
अक्षय कुमार की मनोवैज्ञानिक हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' 2007 में ईद के त्योहार पर रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 49 करोड़ रुपये कमाए और अभी भी इसे बॉलीवुड की प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रनवे 34 और हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इस ईद होगा डबल धमाल
वहीं इस साल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। 'रनवे 34' और 'हीरोपंती 2', 29 अप्रैल यानी ईद के वीकेंड पर रिलीज हो रही है। रमजान के राष्ट्रीय अवकाश के साथ-साथ त्योहारी सप्ताहांत के कारण दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। दोनों फिल्मों के ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। जहां अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत स्टारर मुख्य रूप से मेट्रो-शहरों के मल्टीप्लेक्स को लक्षित कर रही है, वहीं टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की हीरोपंती 2 अपनी व्यापक अपील के कारण टियर -2 और टियर -3 दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें