सामंथा रूथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड का भी रहीं हिस्सा
2012 में आई फिल्म 'एक दीवाना था' आपने जरूर देखी होगी, लेकिन इस फिल्म में सामंथा भी थी, इस बात का पता शायद ही होगा। फिल्म में सामंथा का छोटा सा रोल था, लेकिन ऐसे करके अभिनेत्री बॉलीवुड में अपना डेब्यू पहले कर ही चुकी हैं। इसके अलावा सामंथा मनोज बाजपेयी के साथ वेब सीरीज 'फैमली मैन' से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इसमें वह रानी के किरदार में एकदम अलग नजर आई थीं। उनकी परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद से ही उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई।