फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कपड़े उतारो, ताकी देख सकूं रोल के लिए सही हो या नहीं', कास्टिंग काउच पर ईशा अग्रवाल का खुलासा

Fri, 30 Apr 2021 09:12 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशा अग्रवाल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया के कुछ राज ऐसे हैं जो बेपर्दा हो चुके हैं, लेकिन बदले नहीं हैं। ग्लैमर से भरी इस दुनिया का एक सच है कास्टिंग काउच जिसका दर्द बहुत से कलाकारों ने झेला है। अक्सर कोई ना कोई कलाकार अपने कास्टिंग काउच से जुड़े अनुभव को साझा करता है। हाल ही में 'कहीं हैं मेरा प्यार' की अभिनेत्री ईशा अग्रवाल ने भी अपने कास्टिंग काउच की कहानी बताई।
विज्ञापन

2 of 5
ईशा अग्रवाल - फोटो : Instagram
मिस ब्यूटी टॉप ऑफ द वर्ल्ड 2019 का खिताब जीत चुकीं ईशा अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि, 'मनोरंजन जगत में मेरा सफर आसान नहीं रहा। मुझे इसमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लातूर जैसे छोटे कस्बे से आना और मुंबई की गलियों में नाम बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है'।
विज्ञापन

3 of 5
ईशा अग्रवाल - फोटो : Instagram
कास्टिंग काउच पर बात करते हुए ईशा ने कहा कि, 'ये आज भी सच है। जब मैं  मुंबई में नई नई आई थी तो एक कास्टिंग पर्सन ने मुझे अपने ऑफिस में बुलाया था। जब मैं अपनी बहन के साथ उसके ऑफिस में पहुंची तो उसने कहा कि उसने कई बड़े कलाकारों को कास्ट किया है और मुझे भी वो अच्छा प्रोजक्ट देगा'।

4 of 5
ईशा अग्रवाल - फोटो : Instagram
आगे ईशा ने कहा कि, 'अचानक से उसने मुझसे कहा कि मैं अपने कपड़े उतार दूं क्योंकि उसे मेरा शरीर देखना है। इसका कारण उसने बताया कि वो मेरे शरीर को देखकर बताएगा कि वो रोल के लिए फिट है या नहीं। मैंने उसके ऑफर को तुरंत मना कर दिया और अपनी बहन के साथ बाहर निकल गई। उसने मुझे कई दिन मैसेज भेजे लेकिन फिर मैंने उसे ब्लॉक कर दिया'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा अग्रवाल - फोटो : Instagram
इतना ही नहीं ईशा ने हीरो-हीरोइन बनने का सपना लेकर मुंबई आने वालों लोगों को सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि, 'आपको बहुत से लोग मिलेंगे जो कहेंगे कि वो बड़ी कास्टिंग कंपनी से हैं उनसे बच के रहें। वो आपको कई ऑफर देंगे, लेकिन इस ट्रैप से आपको बचना है। हमेशा सही का चुनाव करें, अगर आपमें काबिलियत है तो बिना किसी कॉम्प्रोमाइज के आपको सफलता जरूर मिलेगी'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें