PADMAVATI
फिल्म 'पद्मावत' को लेकर शुरू से ही विवाद जारी है। करणी सेना और राजपूताना लोग इस फिल्म में दिखाए गए सीन्स और रानी के घूमर डांस करने को उनका अपमान बताया है। ऐसे में सेंसर बोर्ड ने संजय लीला भंसाली को कुछ बदलाव करना का सुझाव दिया था। जिसके बाद भंसाली ने फिल्म में 5 बदलाव किए जिसमें घूमर गाना भी शामिल है। हालांकि बदलावों के बावजूद करणी सेना इसकी रिलीज का अब भी विरोध कर रही हैं।