फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर परिवार के बेटे अरमान जैन को ईडी का समन, मनी लॉन्डरिंग केस में होनी है पूछताछ

Tue, 16 Feb 2021 11:27 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अरमान जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे अरमान जैन कानूनी उलझन में फंसते हुए दिख रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें मनी लॉन्डरिंग केस में समन भेजा है। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें कल यानी बुधवार तक पेश होने को कहा है। इससे पहले भी अरमान को पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है लेकिन वह नहीं आए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
armaan jain - फोटो : social media
अरमान रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। ईडी ने राजीव कपूर के निधन के कुछ घंटे पहले ही अरमान के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा था। जांच के दौरान ईडी को निजी फर्म से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अरमान जैन के लिंक के कुछ सबूत मिले थे।
विज्ञापन

3 of 4
अरमान जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने कुछ घंटों तक घर में तलाशी ली थी और छापा खत्म होने के बाद अरमान जैन को अपने मामा (राजीव कपूर) के अंतिम संस्कार के लिए जाने की अनुमति दी थी। बता दें कि इस मामले में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक को भी ईडी ने तलब किया था। 
 
विज्ञापन

4 of 4
परिवार के साथ अरमान जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
जानकारी के अनुसार ईडी को निजी फर्म, टॉप सिक्योरिटी ग्रुप और सरनाईक के बीच संदिग्ध लेनदेन के कुछ सबूत मिले थे। इसके बाद 24 नवंबर को प्रताप सरनाईक के घर और फर्म के ठिकानों पर छापामारी के बाद उनसे पांच घंटे तक पूछताछ भी की गई थी। इस मामले में टॉप सिक्योरिटीज ग्रुप के प्रमोटर और सरनाईक के करीबी अमित चंदोले को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें