फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ ED, समन भेजकर सोमवार को दोबारा बुलाया

Sun, 09 Aug 2020 12:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज धन शोधन मामले में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश हुईं। इस दौरान करीब आठ घंटे रिया से पूछताछ की गई। इस पूछताछ में रिया कुछ खास जवाब नहीं दे पाईं। रिया के जवाबों से असंतुष्ट ईडी ने उन्हें दोबारा समन भेजा है।
विज्ञापन

2 of 5
ईडी के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
सोमवार को ईडी एक बार फिर रिया से पूछताछ कर बाकी की जानकारी हासिल करने का प्रयास करेगा। रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए ईडी ने एक और समन जारी किया है। बीते शुक्रवार को ईडी ने रिया समेत कई लोगों से पूछताछ की थी। हालांकि कुछ खास हाथ नहीं आया। रिया ये कहकर बात टालती रहीं कि उन्हें कुछ याद नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया ने ईडी को दिए बयान में ये जरूर कहा कि वह अपने पर्सनल खर्चों के लिए सुशांत के पैसे का इस्तेमाल नहीं करती थीं। साथ ही रिया ने यह भी बताया था कि मुंबई के सबअर्बन इलाके में फ्लैट खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया था। रिया के मुताबिक उन्होंने 2019 में 85 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा था जिसके लिए उन्होंने बैंक लोन लिया था। इस फ्लैट को खरीदने में 25 लाख रुपये उन्होंने अपनी सेविंग्स से दिए। 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि ईडी ने अपनी जांच में पाया कि रिया चक्रवर्ती के पास मुंबई के खार ईस्ट और नवी मुंबई में फ्लैट भी है। इसके बाद ईडी ने रिया से इन प्रॉपर्टीज के बारे में जानकारी सहित उनके पिछले 5 साल के इनकम टैक्स रिटर्न की मांग की हैं। इसके अलावा ईडी से रिया को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए भी कहा है। ईडी ने रिया से उनका पांच वर्ष का आयकर का ब्यौरा भी मांगा है। अब तक सामने आए उनके आयकर ब्यौरे के मुताबिक 2018-19 में उनकी आय 10 से 14 लाख के बीच बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगे हैं। रिया पर सुशांत के पैसों का दुरुपयोग और उनसे पैसे हड़पने का भी आरोप लगा है। सुशांत के पिता ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उनके बेटे के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। जिसके चलते इस मामले की अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जांच कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें