फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2020: पर्दे पर इन अभिनेताओं ने निभाए रावण के किरदार, दमदार अभिनय से दर्शकों पर छोड़ी छाप

Sun, 25 Oct 2020 10:21 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रेम नाथ, अरविंद त्रिवेदी - फोटो : बजरंग बली, रामायण
दशहरा यानी विजयादशमी के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन जगह जगह रावण के पुतले का दहन होता है। रावण एक ऐसा किरदार है जिसके बारे में माना जाता है कि खलनायक होने के साथ साथ बहुत बड़ा विद्वान था। पर्दे पर दशानन के किरदार को निभाने के लिए हमेशा एक दमदार अभिनेता की खोज की गई। इनमें से कुछ कलाकारों ने अपने अभिनय से जबरदस्त छाप छोड़ी।
विज्ञापन

2 of 6
प्रेम नाथ - फोटो : बजरंग बली
प्रेम नाथ
1976 में रिलीज हुई फिल्म बजरंग बली में अभिनेता प्रेम नाथ ने रावण का किरदार निभाया। फिल्म में बिश्वजीत ने राम का रोल किया था। प्रेम नाथ ने हिंदी सिनेमा में बरसात, आवारा, तीसरी मंजिल और जॉनी मेरा नाम सहित अनेक फिल्में कीं।
विज्ञापन

3 of 6
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : रामायण
अरविंद त्रिवेदी
रामानंद सागर की रामाणय में अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया। उस दौरान अरविंद त्रिवेदी की छवि ऐसी बन गई कि असल जिंदगी में लोग उन्हें खलनायक की तरह देखने लगे थे। रामायण में अरविंद त्रिवेदी का अभिनय आज भी याद किया जाता है।

4 of 6
आर्य बब्बर - फोटो : twitter@AaryaBabbar222
आर्य बब्बर
राज बब्बर के बेटे और अभिनेता आर्य बब्बर फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी काम कर चुके हैं। आर्य बब्बर ने सीरियल संकट मोचक महाबली हनुमान में रावण का किरदार निभाया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन

5 of 6
पारस छाबड़ा - फोटो : instagram/paraschhabra555
पारस छाबड़ा
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा भी रावण के रोल में दिख चुके हैं। सीरियल विघ्नहर्ता गणेश में पारस ने रावण का किरदार किया था। हालांकि उनके किरदार को बहुत लोकप्रियता नहीं मिली। बिग बॉस में रहते हुए पारस कई बार रावण के डायलॉग बोलते हुए दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तरुण खन्ना - फोटो : facebook/Devo ke Dev Mahadev
तरुण खन्ना
देवों के देव महादेव टीवी के हिट सीरियल में से है। इसके सभी किरदार बहुत मशहूर हुए। तरुण खन्ना रावण के रोल में दिखे। हालांकि सीरियल में भगवान शिव के बारे में दिखाया गया था लेकिन इसमें कुछ एपिसोड रामायण का जोड़ा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें