मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की चर्चा काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों में छाई हुई है। इन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलासा किया था। अब एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा ने कुछ ऐसी बात बोल दी है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
arjun kapoor, malaika arora
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट एडीटीवी की खबर के मुताबिक मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि प्यार में हर किसी को दूसरी बार मौका मिलना चाहिए और लोगों को खुले तौर पर इस बात को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा- 'भारत में महिलाओं को दूसरी बार प्यार करने का मौका नहीं मिलता, यहां अब तक इसको एक निषेध के तौर पर देखा जाता है। हमारे देश में ऐसी कई परिस्थितियां और मुद्दे हैं जिन्हें संभालने की जरूरत है। मुझे लगता है कि इस मुद्दे को खुले दिमाग से देखने की जरूरत है।'
विज्ञापन
3 of 5
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : social media
मलाइका ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आगे कहा- 'मुझे लगता है कि इस मुद्दे पर थोड़ा और संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है। जब मैं दूसरे मौके की बात कर रही हूं तो इसका मतलब है कि मैं दूसरा चांस ले रही हूं। हर किसी को दूसरा मौका मिलना चाहिए।' मलाइका के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। मलाइका हाल ही में मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटी हैं।
4 of 5
Malaika Arora with girl gang
- फोटो : instagram
मुंबई लौटने के बाद मलाइका ने गर्ल गैंग के साथ मस्ती की। मलाइका ने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर की। गर्ल गैंग की मस्ती की तस्वीरों को मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- 'सभी लड़कियां शहर में वापस लौट आई हैं। 'इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा के अलावा करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, संजय कपूर की पत्नी महीप और सोहेल खान की पत्नी सीमा नजर आईं।
बीते दिनों हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए कहा था कि 'यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।'