'सलार' रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या होती है कॉरपोरेट बुकिंग?
कॉरपोरेट बुकिंग एक टर्म है, जिसमें किसी सितारे की फिल्म के कुछ निश्चित टिकट वे सारे ब्रांड्स खरीदते हैं, जिनके लिए एक्टर एड करता है। मसलन कोई स्टार अगर 15 ब्रांड्स का अंबेसडर हैं। ऐसे में उसकी फिल्म रिलीज होने पर हरेक ब्रांड उसकी फिल्म के एक-एक करोड़ रुपये के टिकट खरीद लेता है और इसके कोड्स अपने ग्राहकों, डीलर्स आदि में फ्री में बांट देता है। इस तरह की जाने वाली टिकट बुकिंग को 'कॉरपोरेट बुकिंग' कहा जाता है। इस बीच बेशक शाहरुख के फैंस 'सलार' पर कॉरपोरेट बुकिंग के आरोप लगा रहे हों, मगर इससे पहले शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' की भी खूब कॉरपोरेट बुकिंग हुई थी।