फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों सोनम कपूर की शादी की तैयारियों से करीना ने बना ली दूरी, सामने आई बड़ी वजह

Sun, 06 May 2018 12:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kareena Sonam
सोनम कपूर की शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां ना सिर्फ शरीक होंगी बल्कि उनकी संगीत सेरेमनी में डांस भी करेंगी। इसके लिए बकायदा फराह खान ने सेलेब्स की डांस को कोरियोग्राफ भी किया है। हालांकि, पांव में फ्रैक्चर की वजह से फराह आराम कर रही हैं, लेकिन सेलेब्स हर दिन अपने स्टेप्स की प्रैक्टिस करने सोनम कपूर के घर पहुंच रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Kareena Sonam
इन सबके बीच दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर कहीं नजर नहीं आ रही हैं। ना तो वह सोनम के घर पर स्पॉट की गईं, ना ही कोई ऐसी खबर आई कि वह रणवीर, अर्जुन, जैकलीन समेत अन्य सेलेब्स की तरह संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। अब जाकर खुलासा हुआ है कि आखिर करीना कपूर ने अपनी दोस्त सोनम कपूर की शादी की तैयारियों से दूरी क्यों बना रखी है...
विज्ञापन

3 of 6
Kaeeena Saif
दरअसल, करीना कपूर इन दिनों पति सैफ अली खान के साथ लंदन में हैं। वह यहां किसी काम के सिलसिले में नहीं आईं बल्कि फैमिली हॉलीडे पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर की शादी से ठीक एक दिन पहले बेबो भारत लौटेंगी और रिसेप्शन अटेंड करेंगी।

4 of 6
Taimur
कहा जाता है कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने बहुत पहले ही फैसला कर लिया था कि जब भी वे दोनों अपने-अपने काम से फ्री होंगे, वे दोनों बेटे तैमूर के साथ एक ट्रिप पर चले जाया करेंगे ताकि वे दोनों बच्चे के साथ अच्छे से वक्त गुजार सकें। हालांकि, इस बार 'सैफीना' लंदन ट्रिप पर बिना तैमूर के गई है। खबर है कि तैमूर के साथ करीना और सैफ जून में एक बार फिर लंदन जाएंगे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Taimur
करीना कपूर ने हाल ही बताया था कि अब वह अगले दो-तीन महीने तक कोई फिल्म साइन नहीं करेंगी। उन्होंने बताया कि तैमूर जब तीन महीने के थे, तभी वह काम पर लौट गई थीं। इसलिए अब वह बच्चे के साथ वक्त बिताना चाहती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह साल में दो फिल्में करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनम कपूर
इधर सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। अर्जुन कपूर, करण जौहर, जैकलीन फर्नांडीज, मसाबा गुप्ता समेत कई सेलेब्स उनकी संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं। वह हर शाम सोनम कपूर के घर इसकी प्रैक्टिस करने के लिए जुटते हैं। सोनम कपूर की शादी 8 मई को होगी और संगीत की रस्म वेडिंग रिसेप्शन के साथ होगी जिसका आयोजन इसी शाम होटल द लीला में किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें