फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके तीन बड़े अभिनेताओं पर गिर सकती है गाज, ड्रग्स केस में पूछताछ संभव

Wed, 30 Sep 2020 08:23 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : PIT
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल में नए नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों ही नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से पूछताछ की। अब एनसीबी की नजर तीन अभिनेताओं पर है।
विज्ञापन

2 of 5
क्षितिज रवि प्रसाद - फोटो : twitter@Kshitij_prasad
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मा प्रोडक्शंस के पूर्व एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद ने बॉलीवुड के तीन बड़े अभिनेताओं के नाम लिए हैं। इन अभिनेताओं के नाम S, R और A से शुरू होते हैं। तीनों कलाकारों ने दीपिका पादुकोण के साथ काम किया है। हालांकि क्षितिज इससे पहले आरोप लगा चुके हैं कि उन पर एनसीबी की ओर से दबाव डाला जा रहा है। इन आरोपों को जांच एजेंसी ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर-सारा अली खान - फोटो : PTI
सूत्रों के मुताबिक, तीनों इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं। A नाम का अभिनेता दूसरों को ड्रग्स पहुंचाने का भी काम करता है। ड्रग्स केस में एनसीबी अब इन तीनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाने में लगा है। उसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए समन भेज जा सकता है।  

4 of 5
सारा, श्रद्धा और दीपिका - फोटो : PTI
बैंक खातों की भी होगी जांच
एनसीबी अब दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के बैंक खातों की जांच करेगा। एनसीबी इस जांच में जुटा रहा है कि क्या इन तीनों अभिनेत्रियों ने ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर कोई लेन-देन किया है या नहीं। तीनों अभिनेत्रियों के क्रेडिट कार्ड की पिछले तीन साल की पेमेंट्स खंगाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI
बड़े नामों से पूछताछ की मंजूरी
अभिनेत्रियों और ड्रग पैडलर से पूछताछ में जो नाम सामने आए हैं, एनसीबी प्रमुख ने उन्हें समन भेजने की अनुमति दे दी है। अब जल्द ही एनसीबी इन अभिनेताओं से ड्रग्स मामले में पूछताछ करेगा। इसके अलावा महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि वो सीबीआई की जांच के नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सुहाना खान ने 'काली' बोलने पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कमेंट्स साझा कर कहा 'मैं खुश हूं'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें