मनोज मुंतशिर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सावरकर वाली टिप्पणी पर साधा निशाना
लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सरकार पर हमला बोला तो उस दौरान पत्रकारों ने माफी मांगने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा था कि मेरा नाम राहुल गांधी है, सावरकर नहीं। राहुल गांधी के इस बयान पर मनोज मुंतशिर ने कहा कि जब तक अनावश्यक रूप से सावरकर का नाम नहीं लिया गया, मैं इस विषय पर चुप रहा, लेकिन अब कहना पड़ेगा कि युवराज एक बार देश प्रेम के लिए काला पानी जाओ। कोल्हू में बैल की तरह जुतो, दो कटोरे पानी में पूरा दिन गुजारो, जेल की दीवारों पर मां भारती की स्तुति में छह हजार कविताएं लिखो, फिर सावरकर पर टिप्पणी करना।