'दृश्यम' फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रिया सरन ने गुपचुप शादी रचा ली है। श्रिया ने रशियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रे कोसचीव से शादी की। खबरों की मानें तो यह शादी 12 मार्च को हुई जिसमें बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे।
विज्ञापन
2 of 5
Shriya Saran
Mid Day के अनुसार इस शादी में मनोज बाजपेयी और शबाना आजमी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक श्रिया की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के ही लोग मौजूद थे। वहीं सेलिब्रिटी में केवल दो ही लोगों को न्योता भेजा गया था।
विज्ञापन
3 of 5
Shriya Saran
श्रिया काफी समय से एंड्रे कोसचीव के साथ रिलेशनशिप में थीं। एंड्रे नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर हैं। शादी की तस्वीरें अभी तक नहीं आई हैं। जानकारी के मुताबिक यह शादी हिंदी रीति-रिवाज से हुई। इस मौके पर श्रिया ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। शादी मुंबई के लोखंडवाला में स्थित घर से ही की गई।
4 of 5
Shriya Saran
पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि यह शादी उदयपुर में होगी हालांकि बाद में श्रिया ने इसे मात्र अफवाह करार दिया था। श्रिया ने निजी जिंदगी के बारे में कभी भी मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की। यहां तक की इन दोनों कपल की साथ में बहुत कम तस्वीरें हैं।
श्रिया की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। श्रिया ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने सीक्रेट वेडिंग की हो। इससे पहले पूरब कोहली और टेलीविजन एक्टर कीथ और रोशेल ने हाल ही में गुपचुप शादी रचाई।