अर्जुन कपूर इन दिनों रात-दिन काम कर रहे हैं जिसकी वजह उनकी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' है। श्रीदेवी के निधन होने की वजह से अर्जुन 7 दिन की छुट्टी लेकर परिवार के साथ रहे। जिस वजह से फिल्म की शूटिंग डिले हो गई। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अर्जुन कपूर करोड़ों रुपए बचाने के लिए 18 घंटे काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Arjun Kapoor
अर्जुन चाहते हैं कि उनकी वजह से फिल्म के शिड्यूल में जो भी देरी हुई है वह समय रहते ट्रैक पर आ जाए। सूत्रों की मानें तो अर्जुन ने फिल्म के डायरेक्टर विपुल से इस बारे में बात की। अर्जुन ने कहा - 'वह इस बात को समझते हैं कि काफी सारा काम बचा है इसलिए चाहते हैं कि पूरी टीम पंजाब में शिड्यूल के अनुसार ही चले। यहां तक कि एक दिन भी ज्यादा न बिताए। ऐसा होने पर प्रोडक्शन कास्ट बढ़ जाएगी।'
विज्ञापन
3 of 5
Arjun Kapoor
विपुल से अर्जुन की बात इस ओर इशारा करती हैं कि वह अपने काम को लेकर कितने फोकस और गंभीर हैं। उनकी वजह से फिल्म की शूटिंग में जो भी देरी हुई है उसकी भरपाई प्रोडक्शन पर न पड़े। वहीं परिणीति ने भी फिल्म की शूटिंग के हिसाब से ही अपनी तारीख में कुछ बदलाव किया है ताकि शूटिंग में और देरी न हो।
4 of 5
parineeti chopra and arjun kapoor
दरअसल, जिस वक्त अर्जुन कपूर पंजाब में 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग कर रहे थे उसी वक्त श्रीदेवी की मौत की खबर आई थी। अर्जुन 7 दिन की छुट्टी लेकर परिवार के पास गए थे। जिसकी वजह से शूटिंग के पहले शिड्यूल में देरी हुई। 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म साल 2007 में आई 'नमस्ते लंदन' की सीक्वेल है। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह डायरेक्ट कर रहे हैं।
इसमें अर्जुन कपूर के अलावा परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। यह स्टार्स इससे पहले 'इशकजादे' फिल्म में नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में दोनों को दोबारा देखना फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी हैं।