फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: प्रेग्नेंसी में गजब का स्टाइल फॉलो कर रहीं आलिया भट्ट, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 28 Aug 2022 03:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Alia Bhatt - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के प्रमोशन में रणबीर कपूर के साथ-साथ आलिया भी जी-जान से जुटी हुई हैं। हाल ही में आलिया ने  बॉम्बे आईआईटी जाकर फिल्म का प्रमोशन किया। इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी फैंस को इस फिल्म की रिलीज डेट की बार-बार याद दिला रही हैं। एक बार फिर आलिया ने एक पोस्ट साझा किया है। तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी आलिया भट्ट स्टाइल आइकन बनी हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। आलिया भट्ट ने अपनी दो फोटो फैंस के साथ शेयर की हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि आलिया ऑरेंज कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिस पर ब्लैक प्रिंट डिजाइन बनी है। आलिया ने राउंड शेप ईयरिंग के साथ अपने लुक को कंपलीट किया है।
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट तस्वीरों में न्यूड मेकअप में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है। तस्वीरों के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा है, 'एक और दिन, एक और वॉल।' इसके साथ आलिया ने लिखा है- 09 सितंबर 'ब्रह्मास्त्र'। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर आलिया बेहद उत्साहित हैं। प्रेग्नेंसी के बीच भी वह फिल्म के प्रमोशन में कसर नहीं छोड़ रहीं हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया के इस पोस्ट पर सेलेब्स और यूजर्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। सभी आलिया के लुक की तारीफ कर रहे हैं। आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'लवली।' वहीं, करण जौहर ने भी आलिया के पोस्ट पर लव रिएक्ट किया है और हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। करिश्मा कपूर ने भाभी आलिया भट्ट की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है,'सो प्रिटी'। यूजर्स ने भी आलिया के पोस्ट पर कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'होने वाली मॉम आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें