Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' दर्शकों को खूब पसंद आई। अब इसकी तीसरी किस्त 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' आर रही है। इस फिल्म के लिए कलाकारों ने कितनी फीस ली है, इसके बारे में जानकारी सामने आई है।
अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही यह फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी किस्त है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कलाकारों ने इसके लिए कितनी फीस ली है।
विज्ञापन
2 of 7
अजय देवगन
- फोटो : एक्स@starstudio18_
अजय देवगन
फिल्म में अजय देवगन अपने किरदार 'विजय सलगांवकर' के रूप में वापसी करने को तैयार हैं। खबरों के मुताबिक अजय देवगन ने फिल्म के लिए 18 से 22 करोड़ रुपये वसूले हैं। इस बीच फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को कितनी फीस दी गई है।
विज्ञापन
3 of 7
श्रिया सरन
- फोटो : एक्स@starstudio18_
श्रिया सरन
टाइम्स नाउ के मुताबिक फिल्म में अजय देवगन की पत्नी नंदिनी सलगांवकर का रोल करने वाली अभिनेत्री श्रिया सरन को 1 से डेढ़ करोड़ रुपये दिए गए हैं। वह अपने पुराने अंदाज में नजर आने वाली हैं।
तब्बू
फिल्म में पुलिस अफसर मीरा देशमुख का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री तब्बू भी तीसरी किस्त में नजर आएंगी। उन्हें इस फिल्म के लिए 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। फ्रेंचाइजी की पहले की फिल्मों में उनकी अदाकारी की काफी तारीफ हुई।
विज्ञापन
5 of 7
रजत कपूर
- फोटो : एक्स@starstudio18_
रजत कपूर
पुलिस अफसर मीरा देशमुख के पति महेश देशमुख का रोल करने वाले रजत कपूर भी को 40 से 70 लाख रुपये दिए गए हैं। वह 'दृश्यम 3' का फिर से हिस्सा होंगे। पिछली फिल्मों में उन्होंने शांत और शानदार अभिनय किया था।
विज्ञापन
6 of 7
इशिता दत्ता
- फोटो : एक्स@starstudio18_
इशिता दत्ता
फिल्म में अजय देवगन की बड़ी बेटी अंजू सलगांवकर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री इशिता दत्ता को 50 से 80 लाख रुपये दिए गए हैं। वह तीसरी किस्त में अपने पुराने किरदार में वापसी करने वाली हैं।
प्रकाश राज, जयदीप अहलावत
- फोटो : एक्स@starstudio18_
प्रकाश राज, जयदीप अहलावत
इस फिल्म में नए कलाकार के तौर पर प्रकाश राज नजर आने वाले हैं। बताया जाता है कि वह इंद्रजीत की भूमिका निभाएंगे।
'दृश्यम 3' से जयदीप अहलावत भी जुड़ेंगे। वह 'राजवीर सिंह तोमर' का किरदार निभाएंगे।
दोनों कलाकारों को कितनी फीस दी गई है इसके बारे में जानकारी नहीं है।