Box Office Collection: आज सिनेमाघरों में फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छी शुरुआत की है। ऐसे में जानिए इस फिल्म के कलेक्शन का 'द वन' और 'हनुमान अंश' पर कितना असर पड़ा है।
आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में अजय देवगन की अदाकारी वाली फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हुई है। इसकी वजह से सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों के कलेक्शन में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं आज शुक्रवार को सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म 'द वन' और 'हनुमान अंश' ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 5
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'द वन' का कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी से सजी बॉलीवुड फिल्म 'द वन' ने आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।
एक हफ्ते में इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
बुधवार को इस फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
आज खबर लिखे जाने तक इसने 3.10 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म का टोटल कलेक्शन 56.70 करोड़ रुपये हो गया है।
'हनुमान अंश' का कलेक्शन
07 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' अब भी बॉक्स ऑफिस पर छाई है। कल 56वें दिन इसने 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज खबर लिखे जाने तक इसने 2.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'हनुमान अंश' का टोटल नेट कलेक्शन 319.59 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कारोबार 414 करोड़ रुपये हो चुका है।
4 of 5
द पैराडाइज
- फोटो : यूट्यूब
'द पैराडाइज' का कलेक्शन
साउथ एक्टर के अभिनेता नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' का कलेक्शन आज यानी रिलीज के नौवें दिन घटा है।
गुरुवार को इसने 3.30 करोड़ रुपये कमाए थे।
आज खबर लिखे जाने तक इसने 2.09 करोड़ रुपये कमाए थे।
'दृश्यम 3' ने पहले दिन कितना कमाया?
अजय देवगन की अदाकारी वाली फिल्म 'दृश्यम 3' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन इसने खबर लिखे जाने तक 56.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह अजय देवगन की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
इससे पहले अजय की फिल्म 'सिंघम अगेन' (43.70 करोड़ रुपये) पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।