फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 450 करोड़ से बस इतनी दूर 'दृश्यम 3' की कमाई, 'हनुमान अंश' ने लगाई छलांग; जानें 'द वन' का कलेक्शन

Sun, 11 Oct 2026 08:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: 'दृश्यम 3' की कमाई ने सबको हैरान किया है। भारत के साथ दुनियाभर में यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन की अदाकारी वाली फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में एक बार फिर उछाल आया है। इसकी रिलीज के बाद 'द वन' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। 'हनुमान अंश' की कमाई में भी उछाल आया है। जानिए सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
द वन - फोटो : इंस्टाग्राम-@sidmalhotra
कितना हुआ 'द वन' का कलेक्शन?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी वाली फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर काफी सुस्त हो गई है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। इसकी कमाई लाखों में सिमट गई थी, वीकएंड पर इसकी कमाई में मामूली सुधार हुआ है। शनिवार को इसने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 67.35 करोड़ रुपये हो गया है।

कार्यक्रम में सितारों का जलवा: पत्नी गौरी के साथ नजर आए आमिर खान, रणवीर-कृति ने शानदार लुक से लूटी महफिल

विज्ञापन

3 of 5
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' ने लगाई छलांग
  • फिल्म 'हनुमान अंश' एक बार फिर कमबैक करती दिख रही है।
  • बीते दिनों इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी, मगर अब एक बार फिर इसकी कमाई में उछाल आया है।
  • इस फिल्म को रिलीज हुए 65 दिन हो गए हैं।
  • इसके बावजूद फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है।
  • शनिवार को इसने 2.45 करोड़ रुपये की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 331.63 करोड़ रुपये हो गया है। 

4 of 5
दृश्यम 3 - फोटो : एक्स
'दृश्यम 3' की बढ़ी कमाई
अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरन और प्रकाश राज की अदाकारी वाली फिल्म 'दृश्यम 3' दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही इसने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया हुआ है। फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में इसने 245.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को इसने 14.50 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को इसने 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसकी कुल कमाई 286.50 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' ने दुनियाभर में कितना कमाया?
  • 'दृश्यम 3' ने भारत के साथ दुनियाभर में अपना दबदबा बनाए रखा है।
  • फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 343.80 करोड़ रुपये हो गया है। 
  • नौवें दिन फिल्म ने ओवरसीज 8 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • इस तरह से इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 446 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें