अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन जैसे सितारों से सजी बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 2' को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बहुत समय बाद बॉलीवुड की किसी फिल्म को दर्शकों की ऐसी प्रतिक्रिया मिल रही है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी है। फिल्म न केवल सिनेमाघरों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रही है। फैंस लगातार फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। लोगों की इसी मांग को देखते हुए फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक ने अब 'दृश्यम 3' को बनाने को लेकर अपनी सहमति जताई है।