फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 3: 'दृश्यम 2' की बंपर सफलता के बाद जल्द आएगी 'दृश्यम 3', निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया फैंस से वादा

Fri, 25 Nov 2022 07:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभिषेक पाठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन जैसे सितारों से सजी बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 2' को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बहुत समय बाद बॉलीवुड की किसी फिल्म को दर्शकों की ऐसी प्रतिक्रिया मिल रही है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी है। फिल्म न केवल सिनेमाघरों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रही है। फैंस लगातार फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। लोगों की इसी मांग को देखते हुए फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक ने अब 'दृश्यम 3' को बनाने को लेकर अपनी सहमति जताई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अभिषेक पाठक, श्रिया सरन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'दृश्यम 2' की कहानी को देखते हुए दर्शक लगातार फिल्म के निर्देशक से इसका तीसरा पार्ट बनाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज के दिन से ही 'दृश्यम 3' हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में 'दृश्यम 2' के निर्देशक अभिषेक पाठक ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साक्षात्कार में निर्देशक अभिषेक ने 'दृश्यम 3' बनाने को लेकर कहा कि, 'अभी मैं और मेरी टीम दृश्यम 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। फैंस की इसके तीसरे पार्ट को लाने की मांग कर रहे हैं और मैं इस पर काम जरूर करूंगा।'
Shefali Shah: थ्री ऑफ अस से लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार शेफाली शाह, इस बार ऐसा है एक्ट्रेस का किरदार 
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय खन्ना, अभिषेक पाठक, तब्बू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अभिषेक पाठक ने कहा, 'अभी मेरी टीम के पास कुछ समय है। मैं इस बारे में सोचूंगा कि हम आने वाले समय में क्या करेंगे। अभी मैं हर उस प्रतिक्रिया का आनंद ले रहा हूं, जो दृश्यम 2 देखने के बाद फैंस दे रहे हैं।' इतना ही नहीं इस इंटर्व्यू में अभिषेक ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बात की है। वह बोले, 'मेरे पास पहले से ही कुछ स्क्रिप्ट्स हैं। मैं सोच रहा हूं कि आगे फैंस के लिए क्या लाना है। मुझे इस पर अपना दिमाग लगाने की जरूरत है क्योंकि दृश्यम 2 जैसी फिल्म देने के बाद, मैं एक ऐसी कहानी लाना चाहता हूं, जिसे लोग खूब प्यार दें। जिस तरह लोगों ने दृश्यम 2 को दिया। इस समय हम 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर खुश हैं।'
Drishyam 2 Box Office Day 8: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही दृश्यम 2 की रफ्तार, आठवें दिन इतना किया कलेक्शन
विज्ञापन

4 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : social media
बात करें 'दृश्यम 2' की तो पिछले हफ्ते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू, रजत कपूर, इशिता दत्ता और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। 
Anupam Kher: सेना पर ऋचा के विवादित बयान को अनुपम खेर ने बताया शर्मनाक, बोले- कायर और छोटे लोग ही करते हैं ऐसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें