अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ढेर सारे सस्पेंस से भरी हुई हैं और दर्शकों को फिल्म में दिखाया गया मसाला पसंद भी आ रहा है, जिस वजह से फिल्म की कमाई रोजाना बढ़ रही है। फिल्म अपने पहले वीकएंड पर ही हिट साबित हो गई। इन सबके बीच अब दर्शकों ने 'दृश्यम 3' को लेकर भी सवाल करने शुरू कर दिए हैं, जिसका जवाब अब 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने दिया है। उन्होंने बताया है कि 'दृश्यम 3' पर प्लानिंग शुरू हो गई है।