फिल्म ‘दृश्यम 2’ के गोवा में हुए ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन, तब्बू और फिल्म के अन्य सितारों ने जो कुछ भी कहा, वह अब तक सब सामने आ चुका है लेकिन फिल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक ने इस दौरान अपने और अजय देवगन के रिश्ते के बारे में जो बताया, वह एक अलग ही कहानी है। कुमार मंगत के बेटे अभिषेक ने ही फिल्म ‘दृश्यम 2’ को निर्देशित किया है। अभिषेक के मुताबिक फिल्मों में आने के लिए अजय देवगन ने ही फिल्म ‘ओमकारा’ के सेट पर सही मार्गदर्शन किया और उन्हीं की बदौलत वह अपने करियर में यहां तक पहुंचे हैं।