फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 19 Oct 2022 02:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में सितारों के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं। कई बार कलाकारों को प्यार हो जाता है और बात शादी तक भी पहुंच जाती है लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाता है। ऐसे में बहुत से सेलेब्स दोबारा रिलेशन में आ जाते हैं। हालांकि बहुत से सितारे हैं जिन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया है। आज हम आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Bigg Boss 16: नए एपिसोड में फिर भिड़े घरवाले, सुंबुल-मान्या को मिली सजा, जानें 17वें दिन क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन

2 of 5
अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अमृता सिंह
अमृता बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्म बेताब के साथ उन्होंने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के बाद वह काफी मशहूर हो गई थीं और उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। अमृता ने सैफ अली खान से शादी की थी। सैफ अमृता से 12 साल छोटे थे। 13 साल बाद अमृता और सैफ ने अपने रास्ते अलग कर लिए। सैफ ने करीना से शादी कर ली लेकिन अमृता ने आज तक दूसरा हमसफर नहीं चुना।
Brahmastra: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है ‘ब्रह्मास्त्र’, जानें कब और कहां देखें फिल्म?
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर
कपूर खानदान की बेटी करिश्मा 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में एक रही हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। करिश्मा की शादी साल 2003 में संजय कपूर से हुई थी, लेकिन 13 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। संजय ने तो दूसरी शादी कर ली लेकिन करिश्मा ने आज तक शादी नहीं की।
Kangana Ranaut: ड्रेंसिंग सेंस पर ट्रोल होने पर कंगना रणौत ने दिया करारा जवाब, कहा- हमें क्या पहनना क्या नहीं…

4 of 5
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा कोइराला
90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में मनीषा कोइराला का नाम भी शामिल है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। मनीषा ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी। हालांकि यह रिश्ता सिर्फ दो साल ही चल सका। तलाक के बाद मनीषा ने अब तक शादी नहीं की है।
Uunchai Trailer: अमिताभ को कहानी सुनाने से पहले सूरज बड़जात्या पसीना पसीना, फिर इन भगवान की वंदना से मिला आराम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा भट्ट
फिल्म एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा निर्देशन में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वह महेश  भट्ट की बेटी हैं। एक्ट्रेस की शादी मनीष मखीजा से हुई थी। इस शादी के 11 साल बाद दोनों अलग हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रिश्ता टूटने के बाद पूजा डिप्रेशन में चली गई थीं और उन्होंने शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया था।
Sachin Joshi: सचिन जोशी को मिली राहत, स्पेशल कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेता को किया बरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें