अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रिलीज को आज 11 दिन हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दृश्यम 2' ने कमाई के मामले में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने जहां पहले सोमवार की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया, वहीं आज दूसरे सोमवार की परीक्षा में भी संतोषजनक प्रदर्शन किया है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। आज इसके 11वें दिन का कलेक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं...