फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 2: रिलीज से पहले 'दृश्यम 2' ने मचाया बवाल, कमा डाले इतने करोड़, क्या तोड़ पाएगी पहली किश्त का रिकॉर्ड?

Thu, 17 Nov 2022 02:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : social media
अभिनेता अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म 'दृश्यम' का दूसरा भाग 'दृश्यम 2' रिलीज होने में सिर्फ एक दिन का समय बाकी है। यह फिल्म 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी थी और ऐसी जानकारी है कि दर्शकों द्वारा इस फिल्म को अभी से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि अजय देवगन की यह फिल्म बढ़िया ओपनिंग कर सकती है।
 

Vishal Jethwa: विशाल जेठवा अब दिखेंगे इस हैरान कर देने वाले किरदार में, कहानी सुनते ही बोल पड़े ‘सलाम वेंकी’

विज्ञापन

2 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2015 में आयी फिल्म 'दृश्यम' में जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर दिखाया गया था और हर दृश्य के बाद दर्शकों के सामने एक नई परत खुली थी। इसी वजह से यह फिल्म लोगों को अपनी कुर्सी से बांधे रखने में कामयाब हुई थी। अब जबकि इसका दूसरा भाग रिलीज होने जा रहा है तो इसे लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, 'दृश्यम 2' ने एडवांस बुकिंग में भी अच्छी कमाई कर ली है।
 

Old Age Romance: इन फिल्मों में दिखा ओल्ड एज रोमांस, एक में तो अभिनेता ने 18 साल की अभिनेत्री को किया था किस

विज्ञापन

3 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की इस साल रिलीज हुईं मुख्य भूमिका वाली फिल्में 'रनवे 34' और थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पायी हैं लेकिन 'दृश्यम 2' के पहले भाग की सफलता को देखते हुए इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। वहीं बात करें एडवांस बुकिंग की तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से पहले ही 'दृश्यम 2' ने अब तक 4.25 से 4.50 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन कर लिया है और कल तक इसमें और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। फिल्म 'दृश्यम' ने साल 2015 में पहले दिन तकरीबन 5.87 करोड़ की ओपनिंग ली थी अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इसका दूसरी किश्त पुराना रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।
 

Meena Kumari: मोहब्बत की खातिर इस हद तक गुजरी थीं मीना कुमारी, जानें जीनत अमान के पिता से क्यों किया था निकाह?

विज्ञापन

4 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'दृश्यम 2' में स्टार कास्ट की बात करें तो पुरानी स्टार कास्ट में अजय देवगन के साथ ही अभिनेत्री श्रिया सरन और इशिता दत्ता और तब्बू की दोबारा वापसी हो रही है, वहीं अभिनेता अक्षय खन्ना इस बार एक तेज तर्रार पुलिस ऑफिसर के किरदार में 'सैम' की गुमशुदगी का केस दोबारा से खोलते नजर आएंगे। यानी कहानी जहां से खत्म हुई थी केस वहीं से फिर से री-ओपन होगा लेकिन सात साल बाद।
 

Extra Marital Affairs: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते चर्चा में रहे ये सितारे, शादी टूटने की भी आ गई थी नौबत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें