अभिनेत्री श्रिया सरन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है, इसे दर्शकों की ओर से भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब श्रिया सरन ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े कई सीक्रेट रिवील किए हैं। अभिनेत्री ने बताया है कि क्यों उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट नहीं की थी? हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।