सिनेमाघरों में इन दिनों ‘दृश्यम 2’ धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतर कमाई कर रही है। फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना नजर आए हैं, जिनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। अक्षय खन्ना बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद आता है। वह हमेशा अपने लिए एक यूनिक स्पेस क्रिएट कर लेते हैं, जिससे दर्शक भी उनके अभिनय के मुरीद हो जाते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको अभिनेता के कुछ ऐसे किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था।