दृष्टि धामी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं अभिनेत्री दृष्टि धामी कहती हैं कि वेब सीरीज ‘द एंपायर’ में उनके किरदार ने उन्हें लैंगिक पक्षपात को तोड़ने के लिए प्रेरित किया। वह कहती हैं, ‘मैं जब भी खानजादा बेगम के किरदार में आती थी, तो गर्व से भर जाती थी, क्योंकि मुझे महसूस होता था कि इससे वे रूढ़िवादी परंपराएं टूट रही हैं, जो मैंने बचपन में अपने आस-पास देखी हैं। एक योद्धा का किरदार निभाना मेरे लिए अभिनव था। ऐसे शो और मूवीज़ में काम करके गर्व होता है, जो महिलाओं को सशक्त भूमिकाओं में दिखाते हैं और आज व कल की महिलाओं को प्रेरित करते हैं।’