फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Interview: फिर आयुष्मान के लिए लिखी ड्रीम गर्ल के निर्देशक ने कहानी, वरुण धवन भी कतार में

Mon, 25 May 2020 08:25 AM IST
anand anand रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
राज शांडिल्य, ड्रीम गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के लेखक और निर्देशक राज शांडिल्य एक बार फिर से आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। हालांकि इस बार सिर्फ आयुष्मान खुराना ही नहीं बल्कि वरुण धवन भी उनकी सूची में शामिल हैं। दरअसल लॉकडाउन के इस दौर का फायदा राज ने कुछ इस कदर उठाया है कि घर में बैठे-बैठे उन्होंने सात अलग-अलग जॉनर की सात नई फिल्में लिख डाली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राज शांडिल्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला से खास बातचीत में राज कहते हैं, 'मैंने एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा समेत अलग- अलग जॉनर की सात फिल्में लिखी हैं। लॉकडाउन के इस दौर में इन्हें मैंने 'लॉकडाउन सीरीज' का नाम दिया है। यह सभी फिल्में एक सीरीज के अंतर्गत आएंगी, जिसकी हर एक कहानी लोगों को अलग-अलग सामाजिक संदेश देगी।' इन सात कहानियों में से राज ने एक कहानी को आयुष्मान के लिए चुना है, वहीं दूसरी एक कहानी उन्होंने वरुण धवन के नाम की है। 
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला
हालांकि अभी उनकी सारी पटकथाएं पूरी नहीं हुई हैं। जिस कहानी के लिए वह आयुष्मान को तैयार करने वाले हैं, उस पर फिलहाल वह काम कर रहे हैं। अपनी फिल्मों में से कॉमेडी जॉनर की फिल्म के लिए राज ने वरुण धवन को चुना है। वरुण से वह इसके बारे में बात भी कर चुके हैं। बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई तब तक देश में लॉकडाउन लागू हो गया था। 

4 of 5
राज शांडिल्य - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन की वजह से फिलहाल पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर ताला लगा हुआ है। राज का कहना है कि जब लॉकडाउन खत्म होगा, वैसे ही वह अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर देंगे। उन्होंने अभी सभी फिल्मों के लिए अभिनेताओं का चुनाव नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज शांडिल्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राज ने बताया, 'फिलहाल मेरी चार पटकथाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। बाकी पर मैं जब तक लॉकडाउन है, तब तक काम करता रहूंगा। जैसे ही लॉकडाउन खत्म होता है, वैसे ही हम फिल्मों की कास्टिंग के बारे में सोचेंगे।' राज को वेलकम बैक, फ्रीकी अली और जबरिया जोड़ी जैसी फिल्मों के संवाद लिखने के लिए जाना जाता है। उन्होंने निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत आयुष्मान की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' से की है, साथ ही उन्होंने इस फिल्म के संवाद भी लिखे हैं।

पढ़ें: इन पांच सितारों ने बतौर बाल कलाकार खूब कमाया था नाम, अब दिखते हैं ऐसे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें