ड्रीम गर्ल 2 ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा, 'ड्रीम गर्ल में लोगों को पूजा बनकर अपनी आवाज से चकमा देता था। और, ड्रीम गर्ल 2 में अपनी आवाज और लुक दोनों से लोगों को चकमा दे रहा हूं। इस फिल्म में मैंने हीरो और हीरोइन दोनों के किरदार निभाए हैं।' राज शांडिल्य के बाद आयुष्मान खुराना ने भी एकता कपूर की चुटकी लेते हुए कहा, 'फिल्म में मैंने हीरो और हीरोइन के रोल निभाए है, लेकिन एकता कपूर ने सिर्फ एक का ही पेमेंट दिया है।' आयुष्मान खुराना की यह बात सुनकर एकता कपूर जोर से ठहाके मार कर हंस पड़ी। आयुष्मान खुराना ने आगे कहा, 'इस फिल्म की शूटिंग करने के बाद औरतों के प्रति मेरा सम्मान बहुत ज्यादा बढ़ गया है।'