ड्रीम गर्ल 2 ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' का निर्माण राज शांडिल्य, विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, और विमल लोहाटी के साथ मिलकर कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी सिंह और अवनीत कौर के अलावा अन्नू कपूर, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव, सुधीर पांडे और पारितोष त्रिपाठी की मुख्य भूमिकाएं हैं। इशरत खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की इन दिनों मध्य प्रदेश के ओरछा में चल रही बताई जाती है।