‘एन एक्शन हीरो’, ‘डॉक्टर जी’, ‘अनेक’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘लाइगर’ और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, इन सारी फिल्मों में एक ही बात एक जैसी है और वो ये कि ये सारी फिल्में दिग्गज फिल्म कंपनियों की बनाई हुई। दूसरी बात जो इनमें कॉमन है, वो ये कि बॉक्स ऑफिस पर ये सारी की सारी फ्लॉप रही हैं। अब इन फिल्मों के लीड कलाकारों आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की किस्मत फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में दांव पर है।